गूंजने लगे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, मंदिर में भक्तों की भीड़ - ganesh utsav begins today

आज गणेश चतुर्थी है। पूरे महाराष्ट्र सहित मुंबई में अगले 10 दिनों तक गणेशोत्सव की धूम रहेगी। सोमवार सुबह से ही मंदिरों, घरों और गणेश पंडालों में गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के जयकारे गूंजने लगे है। गणपति के हर मंदिर में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है।

मुंबई के लोग बड़े ही धूमधाम से गणेशोत्‍सव मना रहे हैं। इस उत्‍सव के दौरान लोग जाति-वर्ग आदि से ऊपर उठकर गणपति की पूजा करते हैं। इस बार भी मुंबई के लोग श्रद्धा के साथ ‘गणपति बप्‍पा मोरिया’ का उद्घोष कर रहे हैं। पौराणिक मान्यता के मुताबिक भगवान गणेश विद्या, ज्ञान और समृद्धि के देवता हैं।

इस साल सभी गणपति पंडालो में सुरक्षा के भी ख़ास इंतजाम किये गए हैं। सीसीटीवी की मदद से पंडालों में आने वाले भक्तों पर नज़र रखी जा रही है। इसी के साथ मुंबई पुलिस ने भी गणेश उत्सव को लेकर ख़ास तैयारियां की है। सुरक्षा के लिहाज से जगह जगह पर चाकचौबंद किया है।
बॉलीवुड भी गणपति का यह उत्सव हर साल धूमधाम से मनाता है।  सलमान खान, गोविंदा, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख, तुषार कपूर, रणवीर कपूर आदि बॉलीवुड अभिनेताओं का गणपति उत्सव हर साल आकर्षण का केंद्र होता है जो पूरी परंपरा और उत्साह के साथ इसे मनाते हैं।

No comments

Powered by Blogger.