आजम खा अपने दूसरे बेटे अब्दुल्ला आजम को सियासत में उतारेंगे- Azam Khan Launches Son Abdullah In Politics
पिछले काफी वक्त से कयास लगाए जा रहे थे कि आजम खान अपनी सियासी विरासत के तौर पर अपने दूसरे बेटे अब्दुल्ला आजम को सियासत में उतारेंगे. शनिवार को ये साफ हो गया, जब रामपुर में आजम खान ने इसका ऐलान कर दिया. आजम खान ने रामपुर की स्वार टांडा सीट से बेटे की उम्मीदवारी की घोषणा की है.
आजम ने हालांकि इसका ऐलान कर दिया लेकिन खुद को पार्टी का अनुशासित सिपाही बताते हुए कहा कि उनके इस फैसले पर आखिरी मुहर तो मुलायम सिंह या अखिलेश यादव ही लगाएंगे.

Leave a Comment