संदीप कुमार को बचाने की कोशिश? AAP नेता ने दिया आपत्तिजनक बयान- Ashutosh Made Objectionable Statements

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता कुमार आशुतोष ने संदीप कुमार को बचाने के क्रम में विवादित बयान दिया है। यह बातें आशुतोष ने अपने ब्लॉग में लिखी है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार का अश्लील सीडी मामले में बचाव करते हुए कहा है कि संदीप ने कुछ भी गलत नहीं किया है। अगर दो व्यस्क लोगों के बीच आपसी रजामंदी से संबंध बनते है तो इसमें गलत क्या है? संदीप ने किसी को ब्लैकमेल नही किया। वीडियो से साफ पता चलता है दोनों एक दूसरे को जानते हैं।
उन्होंने इसके लिए कई मिसालें भी दी और कहा कि भारत के इतिहास में संदीप जैसे कई उदाहरण है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और आपत्तिजनक बातें कही। उन्होंने कहा कि नेहरू जी के भी कथित तौर पर कई महिलाओं से संबंध थे। पंडित नेहरू के सहकर्मियों से संबंधों की चर्चा होती है। एडवीना-नेहरू के संबंध की खूब चर्चा होती है। नेहरू जी के संबंधों पर चर्चा तो हुई लेकिन उनका सियासी करियर खत्म नही हुआ।
आशुतोष यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा इतिहास इसका भी गवाह है कि 1910 में कांग्रेस के बड़े नेता सरला चौधरी से गांधीजी के रिश्तों को लेकर चिंतित थे, सरला रविंद्र नाथ टैगोर की दूर की रिश्तेदार थीं। आशुतोष ने महात्मा गांधी पर भी सवाल उठाए और कहा कि गांधी जी के रिश्ते से कस्तूरबा गांधी परेशान थी। गांधी जी और सरला चौधरी के भी संबंधों की कथित तौर पर चर्चा होती है। सरला को गांधी जी आध्यात्मिक पत्नी बताते थे। गांधी जी आखिरी दिनों में अपनी भतीजियों के साथ निर्वस्त्र सोते थे। लोहिया जी कहते थे कि महिला और पुरुष के बीच हर संबंध जायज है।  ।

No comments

Powered by Blogger.